सांसद बलूनी के प्रयासों से उत्तराखण्ड को जल्द मिलेगा अपना पृथक दूरदर्शन चैनल

देहरादून- उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के उत्तराखण्ड में पृथक दूरदर्शन चैनल शुरू किए जाने के प्रयास रंग लाने जा रहे है। सांसद बलूनी के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से इस बावत भेंट करके के बाद केंद्रीय मंत्री ने काफी समय से लंबित पड़े उत्तराखंड के पृथक दूरदर्शन चैनल की मांग को जल्द पूरा करने पर हामी भरी है

सांसद बलूनी द्वारा पिछले लंबे समय से उत्तराखण्ड के लिए अलग से दूरदर्शन चैनल शुरू करवाये जाने के प्रयास किये जा रहे थे। बलूनी के अनुसार पृथक चैनल होने से राज्य की संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज को संरक्षण तो मिलेगा ही स्थानीय लोक कलाकारों को भी मंच मिलेगा और लोक संस्कृति के संरक्षण के क्षेत्र में यह मील का पत्थर होगा।

वही सांसद बलूनी की विशेष मांग पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने  जंहा उत्तराखण्ड जैसे सम्रद्ध सँस्कृति वाले हिमालयी राज्य में  अपना पृथक दूरदर्शन चैनल होने का समर्थन किया। वही एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रालय से इस सम्बंध में कार्ययोजना तैयार कर जल्द उत्तराखण्ड वासियो को अपना अलग से दूरदर्शन चैनल दिए जाने की बात कही। वही पृथक दूरदर्शन चैनल के लिए प्रयास कर रहे राज्यसभा सांसद बलूनी का कहना है कि हिमालयी संस्कृति बहुत ही समृद्ध, सुसंस्कृत और आध्यात्मिक है। जिसके संरक्षण हेतु पृथक चैनल का होना अति आवश्यक है  ताकि इस समृद्ध संस्कृति से शेष देश और दुनिया के लोग परिचित हो सकेंगे।इसलिए ही वह लंबे समय से उत्तराखण्ड को अपना अलग दूरदर्शन चैनल दिलवाए जाने का प्रयास कर रहे है। वही बलूनी के अनुसार केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जी ने विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही उत्तराखण्ड प्रदेश का अपना दूरदर्शन चैनल कार्य करना प्रारंभ कर देगा और एक सप्ताह के भीतर इसकी कार्ययोजना तैयार कर दी जाएगी।सांसद बलूनी ने केंद्रीय सूचना मंत्री की दूरदर्शन चैनल जल्द खोले जाने की सहमति पर जंहा उनका आभार जताया तो वही हिमालयी राज्य उत्तराखण्ड में भी जल्द ही  प्रथम दूरदर्शन चैनल सेवा शुरू की सौगात देवभूमि की जनता को मिलने की बात कही।